69th National Film Awards: आलिया भट्ट को द्रौपदी मुर्मू ने दिया पुरस्कार, यह हरकत करते नजर आए पति Ranbir Kapoor!

69th National Film Awards: आज 17 अक्टूबर को दिल्ली में 69th National Film Awards 2023 सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे पहुंचे। जानकारी के लिए आपको बता दें 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विजेता की अनाउंसमेंट 24 अगस्त को ही कर दी गई थी लेकिन आज उन्हें पुरस्कार दिए जा रहे हैं। 

आलिया भट्ट को मिला नेशनल अवार्ड! 

बता दे इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को National Award 2023 से सम्मानित किया गया, बता दे एक्ट्रेस को साल 2022 में आई सुपरहिट फिल्म ‘गंगूबाई कठियावाड़ी’ के लिए यह राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।

बता दे आलिया भट्ट को जैसे ही ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में उनके किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला तो इस दौरान उनके पति और बॉलीवुड एक्टर Ranbir Kapoor की एक हरकत कैमरे में कैद हो गयी, दरअसल वह इस दौरान आलिया भट्ट की तस्वीरें क्लिक करते नजर आए, वहीं आलिया ने भी उन्हें मुस्कुराते हुए पोज दिए। 

द्रौपदी मुर्मू ने आलिया भट्ट को दिया पुरस्कार! 

यह राष्ट्रीय पुरस्कार इंडियन प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने आलिया भट्ट को दिया और साथ ही उन्होंने इसके लिए एक्ट्रेस को बधाइयां भी दी। बता दे इस दौरान आलिया भट्ट ने साड़ी पहनी हुई थी जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थी, कानों में झुमके और गले में नेकलेस के साथ एक्ट्रेस अपने इस लुक को मिनिमाइज करती नजर आई। वहीं रणबीर कपूर ब्लैक सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे। 

साल 2022 में आई थी ‘गंगूबाई कठियावाड़ी’! 

बता दे गंगूबाई कठियावाड़ी एक बायोपिक, ड्रामा फिल्म है, जो पिछले साल 25 फरवरी साल 2022 में आई थी और इसे संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है, इस फिल्म के जरिए आलिया भट्ट ने अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था। गंगूबाई काठियावाड़ी बजट 100 करोड़ था और इसने करीब 210 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। 

Leave a Comment