Chandra Grahan 2023: आज लगने जा रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जाने क्या होगी इसकी अवधि!

Chandra Grahan 2023: शनिवार 28 अक्टूबर को आज साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) लगने जा रहा है, यह देश के समस्त राज्य से दिखाई देगा, इतना ही नहीं बल्कि आज यह चंद्र ग्रहण भारत के अलावा कोई अन्य देशों से भी देखने को मिलने वाला है।

अंतरिक्ष में होने वाली यह खगोलीय घटना बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि 30 साल बाद शरद चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के संयोग में लग रहा है। आईए जानते हैं कि आज का यह चंद्र ग्रहण कितने बजे लगने जा रहा है। 

Chandra Grahan 2023 कब लगेगा? 

बता दे आजकल चंद्र ग्रहण रात 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन देर रात 3 बजकर 56 मिनट पर होगा। बता दे चंद्र ग्रहण का स्पर्श 01 बजकर 05 मिनट पर होगा और रात 01 बजकर 44 मिनट पर मध्य काल होगा, जबकि इसका मोक्ष रात 02 बजकर 24 मिनट पर होगा, यानी कुल मिलाकर इस चंद्र ग्रहण की अवधि 4 घंटे 24 मिनट की होगी। बता दे इससे पहले साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को लग चुका है। 

कहां दिखाई देगा Chandra Grahan 2023! 

बता दे आज लगने जा रहा यह चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023 in India) देश के कई राज्यों से साफ देखा जाएगा, बता दे भारत में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, नागपुर, कोयंबटूर, नासिक बेंगलुरू, हैदराबाद, पुणे, चेन्नई, अहमदाबाद, सूरत और भोपाल को पटना सहित कई राज्यों में देखा जाएगा। 

इसके अलावा यह चंद्र ग्रहण पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भूटान, नेपाल, इंडोनेशिया, फ्रांस, अमेरिका, श्रीलंका, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और हिंद महासागर और प्रशांत महासागर सहित कई स्थानों से देखा जा सकता है। बता दे चंद्र ग्रहण तब लगता है जब पूर्णिमा के दिन सूर्य का चक्कर लगाते हुए पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है।

Leave a Comment