Best Thriller Movies In Hollywood

Thriller Movie का एक ऐसा Genre है, जो लगभग सभी को पसंद आता है। यह आपको Story के बारे में सोचने पर मजबूर करता है। Movie देखने के बाद भी आप उसके बारे में सोचते रहते है, कि Movie में हुआ क्या था। यही चीज Thriller Movies को सबसे अलग बनाती है। अगर आपको भी Thriller Movies देखना पसंद है, तो आप सही आर्टिकल पढ़ रहे है। इस आर्टिकल में हम सबसे अच्छी Best Thriller Movies In Hollywood के बारे में जानेंगे। 

1) It 

It एक हॉरर/थ्रिलर मूवी है, जिसे भारत में 2017 में रिलीज किया गया था। It Movie को IMDB पर 7.3 स्टार्स की बेहतरीन रेटिंग दी गई है, तथा 85% Google Users द्वारा इसे पसंद किया गया है। इस Movie का Box office Collection $701.8 मिलियन था। it Movie को  Andrés Muschietti ने डायरेक्ट किया है। 

It Movie की Story की बात करे तो इसमें 7 बच्चो की कहानी दिखाई गई है। इन सभी बच्चों को बुरे सपने (Nightmare) आने लगते है, उनके City में एक Joker जिसका नाम Pennywise है, हर 30 सालो में आता है, और बच्चों को अपने साथ उठा कर अपने साथ जमीन के अंदर ले जाता है। 

Pennywise के पास बहुत सारी Powers है, यह अपना रूप बदल सकता है, यह दूसरो के डर को महसूस करके उन पर हावी होने लगता है।

कैसे यह बच्चे अपने डर से सामना कर के Pennywise को उसी के घर में जाकर हराते है, यह आपको जरूर देखना चाहिए। इसकी Story काफी अच्छी है।

It Movie का Chapter 2 भी आया है, जिसमे यह बच्चे बड़े हो चुके है, और 30 साल बाद Pennywise फिर से वापस आता है और इन्हें फिर से वही Nightmare दिखने लगते है, जिससे यह समझ जाते है वह वापस आ गया है। 

2) Life 

Life एक Science Fiction, Thriller Movie है। इसे 2017 में रिलीज किया गया था। इसे IMDB पर 6.6 स्टार्स की रेटिंग दी गई है, तथा 80% Google Users द्वारा इसे पसंद किया गया है। Life Movie ने Box office पर $100.5 million Dollars का Collection किया जा सके। इस Movie को Daniel Espinosa ने डायरेक्ट किया था। 

इसमें कहानी दिखाई गई है एक Spaceship की जिसने Mars पर Life की खोज की है। यह Spaceship Space में होती है, और Mars से मिले एक छोटी सी कोशिश पर Research कर रहे होते हैं। यह जीव जल्दी जल्दी बड़ा होने लगता है, यह बहुत ही Smart और इंटेलिजेंट है। धीरे धीरे करके यह सभी लोगो को मारने लगता है।

कैसे यह एस्ट्रोनॉट अनजाने जीव से सामना करते है, और अपना बचाव करते है। क्या यह एस्ट्रोनॉट इस जीव को प्रथ्वी पर जाने से रोक पाते है, या नही यह जानने के लिए आपको यह मूवी जरूर देखनी चाहिए। यह काफी अच्छी Movie है, इसमें Ryan Reynolds भी है, जिन्होंने Free Guy और Ant Man जैसी मूवीज की है। 

3) The Conjuring: The Devil Made Me Do It

The Conjuring Series की यह Movie 2021 में ही रिलीज हुई है, इसे IMDB पर 6.3 स्टार्स की रेटिंग दी गई है तथा 90% गुगल यूजर्स द्वारा इसे पसंद किया गया है। यह 3 करोड़ USD के बजट में बनी थी, तथा इसने Box office पर 20 करोड़ USD का कलेक्शन किया था। 

इसकी Story की बात करे तो, एक बच्चा जिस पर एक बुरे आत्म का साया होता है वह एक व्यक्ति का मडर कर देते है, और Case Court में चला जाता है। Paranormal investigators Ed and Lorraine कैसे इस Case को सॉल्व करते है, और उस आत्म के श्राप को खत्म करते है यह देखने लायक है। 

अगर आपको हॉरर एंड थ्रिलर Movies देखना अच्छा लगता है तो आपको यह जरूर पसंद आयेगी। 

4) The Invisible Man

The Invisible Man एक Thriller Movie है जो कि 2020 में रिलीज हुई थी। IMDB द्वार इसे 7.1 स्टार्स की बेहतरीन रेटिंग दी गई है तथा 84% Google Users द्वारा इसे पसंद किया गया है। इसने Box Office पर 14.32 crores USD का कलेक्शन किया था। 

इसके नाम से ही आप समझ गए होगे कि इसमें Invisible Man की कहानी दिखाई गई है। Cecilia’s का Ex Boyfriend दुनिया के सामने झूठी मौत का नाटक करता है, और Invisible होकर Cecilia को स्टॉक करता है। 

आपको अगर महसूस हो की हर समय आपके आस पास कोई है, तो आपको कैसा लगेगा, शायद आपको यह सोच कर अभी डर नहीं लग रहा हो लेकिन इस Movie को देखने के बाद जरूर लगने लगेगा। 

5) Happy Death Day

Happy Death Day 2019 में रिलीज हुई थी। इसे IMDB पर 6.6 स्टार्स की रेटिंग दी है, तथा 88% गूगल यूजर्स द्वारा इसे पसंद किया गया है। इसने Box Office पर $64.6 million डॉलर्स का कलेक्शन किया था। 

इसमें एक लड़की की Story को दिखाया गया है, जिसका Birthday होता है, वह सुबह उठती है, और शाम को उसे कोई Mask पहने व्यक्ति मार देता है। जैसे ही वो मरती है उसकी नीद खुल जाती है। उसे लगता है वह सपना था पर ऐसा नही है, वह एक Time Loop में फस जाती है, जहां उसे हर बात कोई न कोई मार देता है। जब तक वह आपने कातिल का पता नही लगा लेती वह उसी दिन में बार बार जीती रहेगी।

कैसे यह लड़की कातिल की पहेली को सुलझाती है, और Time Loop से बाहर निकलती है, यह देखने लायक है। 

6) The Room

The Room Movie 2019 में रिलीज हुई थी। यह एक Thriller Mystery Movie है। इसे IMDB द्वारा 6 स्टार्स की रेटिंग दी गई है, तथा 80% गूगल यूजर्स द्वारा इसे पसंद किया है। इसमें दो Couple की कहानी दिखाई गई है। यह दोनो एक नए हाउस में शिफ्ट होते है, वहां वह एक सीक्रेट रूम डिस्कवर करते है, वह Room से आप जो भी Wish मांगते है वह पूरी हो जाती है। 

यह अपनी सभी Wish पूरी करने के बाद उस Room से एक बच्चा मांगते है क्योंकि इनका कोई चाइल्ड नही होता है। क्या रूम यह Wish पूरी करता है, और अगर करता है तो यह बच्चा कैसा होगा?

सारांस –

आपको यह पोस्ट Best Thriller Movies In Hollywood कैसी लगी कॉमेंट करके जरूर बताएं और आगे आप जिन भी मूवीज के Review और List जानना चाहते उनके बारे में कॉमेंट करके बताए हम Next Post में उनके बारे में लिखेंगे।

आपके काम की अन्य पोस्ट 

Top 5 Hollywood Horrer Movies In Hindi

Best Anime Movies

My Girlfriend Is An Alien Movie Review

Moviesmentor के Founder Aman Mehra है। जिनका इस Blog को बनाने का उद्देश्य लोगो तक Movies/Web Series से Related जानकारी को हिंदीभाषी लोगों तक पहुंचाना है.

Leave a Comment