Bigg Boss 17 New Update: फूट-फूटकर रोने लगी Mannara Chopra, सपोर्ट में उतरी बहन Priyanka Chopra और कर डाली ऐसी पोस्ट!

Bigg Boss 17 New Update: मशहूर रियलिटी शो ‘Bigg Boss Season 17’‘ इन दिनों दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है, बिग बॉस को शुरू हुए लगभग एक हफ्ता होने वाला है, ऐसे में सभी कंटेस्टेंट ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है, घर का हर एक सदस्य लोगों को एंटरटेन करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है, वही घर में कई रिश्ते बनते और बिगड़ते नजर आ रहे हैं।

अभी हाल ही में एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा (Mannar Chopra) किसी बात को लेकर घर के सभी सदस्य सामने रोने लगती है, जिसके बाद कई घर वाले उनके सपोर्ट में उतरते हैं, इसी बीच ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोकि मन्नारा चोपड़ा की कजिन है, वो भी मन्नारा के सपोर्ट में उतरी हैं। 

प्रियंका चोपड़ा ने मन्नारा के सपोर्ट में की पोस्ट! 

बता दे बॉलीवुड एक्ट्रेस से ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुद का और मन्नारा का एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया। इस फोटो में प्रिंयका मिस वर्ल्ड का ताज पहने नजर आ रही हैं, वहीं उनके साथ मन्नारा चोपड़ा भी दिखाई दे रही हैं, 

इस तस्वीर को अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा ‘थ्रोबैक टू लिटिल मनारा चोपड़ा, गुड लक लिटिल वन”! प्रियंका ने इस पोस्ट को मन्नारा चोपड़ा की हौसले को बढ़ाने के लिए शेयर किया है। 

पहले हफ्ते में ही नॉमिनेट हुई मन्नारा चोपड़ा! 

बता दे मन्नार चोपड़ा बिग बॉस (Bigg Boss 17 New Update) के पहले हफ्ते में ही घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो चुकी हैं, हालांकि दर्शकों को उनका गेम प्ले बेहद पसंद आ रहा है और ऐसा लगता है कि वह अभी तो घर से बाहर नहीं जाने वाली है। 

Leave a Comment