March 29, 2024

Draupadi Murmu Biography In Hindi | द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय

द्रौपदी मुर्मू की जीवनी, परिवार, उम्र, पति, बेटा, इनकम, शिक्षा, पेशा, पॉलिटिक्स करियर, पार्टी (Draupadi Murmu Biography, Who Is Draupadi Murmu,)

द्रौपदी मुर्मू ,भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार की दौड़ में मोदी सरकार की पहल हैं। हाल ही में द्रौपदी मुर्मू को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अगले राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के रूप में चुना गया है यही वजह है कि आज लोग भी द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय जानना चाहते है।

तो इस आर्टिकल में हम द्रौपदी मुर्मू के जीवन परिचय के बारे में ही बताने जा रहे है। उनके जीवन से जुड़ी सारी कहानी आपके साथ विस्तार से शेयर की जा रही है तो आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़िएगा। 

आप जानेंगे Draupadi Murmu का Government Servant से लेकर President Nominee बनने तक का पूरा सफर।


द्रौपदी मुर्मू की जीवनी (Draupadi Murmu Biography In Hindi)

द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी परिवार में जन्मी भारतीय जनता पार्टी की महिला नेता है। आपको पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के विपक्ष में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप मे चुना गया है। उन्होंने पहले 2015 से 2021 तक झारखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में कार्य किया है। 

राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव जुलाई माह में किया जाएगा। आगामी 18 जुलाई, 2022 को होने वाले चुनावों के लिए वह 25 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। द्रौपदी मुर्मू 64 वर्षीय भारत की राष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला आदिवासी होगी। 

भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए लगभग 20 नामों पर चर्चा की है। इसके बाद ही पूर्वी भारत से किसी को, एक महिला और एक आदिवासी को चुनने का निर्णय लिया गया है।


द्रौपदी मुर्मू बायोग्राफी (Draupadi Murmu Biography)

पूरा नाम (Full Name)Draupadi Murmu
जन्म तिथि (Date Of Birth)20 June 1958
उम्र (Age)64 Years (as in 2022)
जन्म स्थान (Birth Place)Mayurbhanj, Orissa, India
पेशा (Profession)Politician 
नागरिकता (Nationality)Indian
गृहनगर (Home Town)Mayurbhanj, Orissa, India
जाति (Cast)अनुसूचित जनजाति (ST)
धर्म (Religion)Hindu
स्कूल (School)Local School
कॉलेज (College)Rama Devi Women’s College,Bhubaneswar, Odisha
शिक्षा (Education)Bachelor of Arts
हाइट (Height)5 Feet 4 Inches
वेट (Weight)74 Kg
आंखो का रंग (Eye Color)Black
बालों का रंग (Hair Color)Black
राजनीतिक दल (Political Party)भारतीय जनता पार्टी (BJP)
भारतीय जनता पार्टी में कार्यरत1997 से
सम्पत्ति (Net Worth)10 Lakh

द्रौपदी मुर्मू का प्रारंभिक जीवन (Draupadi Murmu Early Life)

द्रौपदी मुर्मू का जन्म (draupadi murmu date of birth) 20 जून 1958 को भारत के उड़ीसा राज्य के मयूरभंज में निवास करने वाले एक आदिवासी परिवार में हुआ था। हाल ही में उन्हें एनडीए के द्वारा भारत के अगले होने वाले राष्ट्रपति के लिए उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

द्रौपदी मुर्मू ने अपना प्रारंभिक जीवन बहुत सहजता और साधारण तरीके से व्यतीत किया है। आज राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में चुने जाने से आपको इंटरनेट पर सर्च किया जा रहा है। लोग आपके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं।


द्रौपदी मुर्मू शिक्षा (Draupadi Murmu Education) 

Draupadi Murmu के जन्म के बाद शिक्षा प्राप्त करने की उम्र होने पर इनके माता पिता ने इनका एडमिशन पास के ही एक स्कूल में करवा दिया था, जहां से इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा को पूरा किया। इसके बाद आगे की शिक्षा प्राप्त करने के लिए वह भुवनेशर आ गई और भुवनेश्वर से ही उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।

द्रौपदी मुर्मू ने ग्रेजुएशन में अपनी Bachelor of Arts की डिग्री हासिल की। इसके बाद ओडिशा Government में उन्हे बिजली विभाग में जूनियर असिस्टेंट के पद पर नौकरी प्राप्त हुई। उन्होंने यह नौकरी साल 1979 से लेकर 1983 तक ही की। इसके बाद उन्होंने साल 1994 में रायरंगपुर के एक एजुकेशन सेंटर में Teaching का काम करना चालू किया।


द्रौपदी मुर्मू फैमिली (Draupadi Murmu Family)

द्रौपदी मुर्मू के पिता का नाम बिरांची नारायण टुडू है। वह एक आदिवासी समुदाय से संबंध रखती हैं। द्रौपदी मुर्मू को अपने निजी जीवन में कई दुखों का सामना करना पड़ा है। उनके पति श्याम चरण मुर्मू का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। बाद में 2009 में उनके एक बेटे की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। इनकी एक बेटी भी है जिसका नाम इतिश्री मुर्मू है।

Marital StatusSpouse
Father NameBiranchi Narayan Tudu
Daughter NameItishri Murmu

द्रौपदी मुर्मू राजनीतिक करियर (Draupadi Murmu Political Career And Party)

रायरंगपुर में श्री अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में सहायक शिक्षिका के रूप में काम करने के बाद उन्होंने सिंचाई और बिजली विभाग में ओडिशा सरकार के साथ काम किया।

उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 1997 में हुई जब उन्होंने एक पार्षद के रूप में चुनाव जीते। उसी वर्ष वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी और बीजेपी के एसटी मोर्चा की राज्य उपाध्यक्ष बनीं।

भाजपा से टिकट पाकर रायरंगपुर सीट से उन्होंने लगातार 2 बार जीत हासिल की और Odisha Government में 2000 से 2002 तक वाणिज्य और परिवहन विभाग की स्वतंत्र प्रभार मंत्री रहीं। 

साल 2002 से लेकर साल 2004 तक राज्य मंत्री के रूप में द्रौपदी मुर्मू ने मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास विभाग को भी संभाला।

साल 2002 से 2009 तक वे भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य भी रहीं। साल 2006 से 2009 तक इन्होंने एसटी मोर्चा के अध्यक्ष पद को भी संभाला।

ओडिशा गवर्मेंट की तरफ से वर्ष 2007 में सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए उन्हें “नीलकंठ पुरस्कार” से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2013 में उन्हें मयूरभंज जिले से पार्टी के जिला अध्यक्ष के रूप में पदोन्नत किया गया था।

भारतीय जनता पार्टी ने मुर्मू को मई 2015 में, झारखंड की पहली महिला राज्यपाल के रूप में चुना। वह ओडिशा की पहली आदिवासी महिला है जिन्हे राज्यपाल के रूप मे नियुक्त किया गया है। साल 2021 तक इन्होंने राज्यपाल के पद को संभाला।


द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित 

हो सकता है अभी तक कई लोग द्रौपदी मुर्मू के बारे में नही जानते थे लेकिन हाल ही में एनडीए के द्वारा उन्हें भारत के अगले राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया है और अब द्रौपदी मुर्मू काफी चर्चा में आ गई है। अब काफी लोग सर्च कर रहे है कि द्रौपदी मुर्मू कौन है।

आपको बता दे कि द्रौपदी मुर्मू झारखंड राज्य की राज्यपाल रह चुकी है और अब उन्हें राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए चुना गया है। अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने में सफल होती है तो वह भारत की पहली एक ऐसी राष्ट्रपति होंगी जो कि एक महिला है और आदिवासी भी।


द्रौपदी मुर्मू संपत्ति (Draupadi Murmu Net Worth)

द्रौपदी मुर्मू एक महिला राजनेता होने के बाबजूद भी बहुत बुरी समस्याओं से गुजरी है। उनके पास ज्यादा कुछ संपत्ति नही है। द्रौपदी मुर्मू के पास सिर्फ अपना घर चलाने लायक संपत्ति है, उनके पास केवल 10 लाख रुपए है न कोई आभूषण है और न ही कोई जमीन है।


FAQ:

1.द्रौपदी मुर्मू कौन है (Who Is Draupadi Murmu)

द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी समुदाय से संबंध रखने वाली महिला नेता है जिसे भाजपा की अध्यक्षता में एनडीए द्वारा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए नियुक्त किया गया है।

2.द्रौपदी मुर्मू को झारखंड का राज्यपाल कब चुना गया?

द्रौपदी मुर्मू को मई 2015 में झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

3.द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल कब तक रहा?

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल 2021 में समाप्त हुआ।

4.द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम क्या है?

द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम श्याम चरण मुर्मू है।

5.द्रौपदी मुर्मू की जाति क्या है?

द्रौपदी मुर्मू आदिवासी जनजाति से संबंध रखती हैं।

6.द्रौपदी मुर्मू की संपत्ति कितनी है?

द्रौपदी मुर्मू की कुल संपत्ति 10 लाख रुपए है।


अंतिम कुछ शब्द

आशा करते है कि आप जान ही गए होंगे कि द्रौपदी मुर्मू कौन है और “द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय” के बारे मे। इस आर्टिकल में हमने जाना है कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू किस तरह एक जूनियर असिस्टेंट से लेकर राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार नियुक्त हुई।


आपके काम की अन्य पोस्ट

Ramveer Dhakar

Hello, My name is Ramveer Dhakar. I am a professional blog writer and working on moviesmentor.in since September 2021

View all posts by Ramveer Dhakar →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *