April 25, 2024
bhabi ji ghar par hai cast

Bhabi Ji Ghar Par Hai Cast Real Name And Salary

वर्तमान समय मे  लोगो पर TV सीरियल का बहुत ही अधिक क्रेज़ है जिसके चलते बहुत सारे सीरियल है जो काफ़ी पॉपुलर हो गए है उनमे से एक है Bhabi Ji Ghar Par Hai. आज के इस पोस्ट मे हम आपको इस सीरियल के Cast,  Crew, Salary और Actors Real Name के बारे में जानेगे तो यह पोस्ट आपके लिए काफी है अहम्  होने वाली है। इस पोस्ट को शुरू से लेकर अंत तक पूरा पढ़ें तभी आप संपूर्ण जानकारी जान सकेंगे यदि आपने पोस्ट को अधूरा पढ़ कर छोड़ दिया तो आप इस सीरियल के बारे में संपूर्ण जानकारी नहीं जान पाएंगे। 

Bhabiji Ghar Par Hai यह क्या है

 जैसा कि हम जानते हैं यह एक पॉपुलर शो है बहुत से लोग इसके बारे में जानते भी होंगे जो लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं तो उन्हें बता दू यह एक भारत का एक प्रसिद्ध धारावाहिक है साथ ही Bhabiji Ghar Par Hai एक indian कॉमेडी और ड्रामा Show भी है इसका प्रसारण हिंदी भाषा मे होता है। 

इस सीरियल का प्रसारण &TV पर होता है इसके प्रसारण का समय रात के 10:30pm है सीरियल का सर्वप्रथम प्रसारण 2 मार्च 2015 को सोमवार के दिन रात 10:30 बजे हुआ था। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार तक किया जाता है। शनिवार और रविवार को एपिसोड को रिपीट करके दर्शकों  को दिखाया जाता है। 

 सीरियल की पूरी शूटिंग मुंबई में की जाती है मुंबई ही इस सीरियल के प्रसारण का केंद्र है इस सीरियल की प्रसारण अभी लगभग 25 मिनट रहती है। IMDB से इस सीरियल को 8.5 की रेटिंग भी प्राप्त है। TRP( Television Rating Point) or BARC(Broadcast Audience Research Council ) के अनुसार यह सीरियल one of the most watch की लिस्ट में नंबर वन पर है। 

Bhabi Ji Ghar Par Hai Tv Serial Cast Real Name & salary 

Bhabi Ji Ghar Par Hai सीरियल के प्रोडूसर “बिनैफर कोहली ” और “संजय कोहली” के द्वारा किया गया है। इसको “मनोज संतोषी” और  “रघुवीर शेखावत ” द्वारा लिखा गया है। इसके डायरेक्टर “शशांक बलि” और “राजन वाघधरे” है। 

1.हप्पू सिंह : सीरियल मे हप्पू सिंह का किरदार काफ़ी फेवरेट है उनके कॉमेडी के तरीके ने लोगो को अपनी और खूब आकर्षित किया है इस सीरियल में हप्पू सिंह का किरदार निभाने वाले एक्टर का नाम योगेश त्रिपाठी है इनका जन्म 11 अगस्त 1979 को उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में हुआ था इनका विवाह हो चुका है उनकी पत्नी का नाम सपना त्रिपाठी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार माने तो यह अपने एक एपिसोड के लगभग 35000 से 40000 के बीच चार्ज करते हैं। 

2.अंगूरी मनमोहन तिवारी (2015-2016): Bhabi Ji Ghar Par Hai tv serial के प्रारम्भ मे अंगूरी भाभी का  रोल करने वाली एक्ट्रेस का असली नाम शिल्पा शिंदे है। इनका जन्म 28 अगस्त 1972 को मुंबई, महाराष्ट्र मे हुआ था। यह  इस सीरियल के अलावा एक फिल्म में भी काम कर चुकी है प्रत्येक पॉपुलर टीवी शो “कभी आए ना जुदाई’ में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को काफी प्रभावित किया है। इन्हे भी एक एपिसोड के लगभग 20,000 से रुपए की राशि दी जाती है। 

3.विभूति आहुति नारायण मिश्रा : इस सीरियल में विभु का रोल करने वाले एक्टर का नाम आसिफ शेख है उनका जन्म 11 नवंबर 1964 को दिल्ली में हुआ था इनकी पत्नी का नाम जेबा शेख है। जैसा कि यह इस शो के पॉपुलर कलाकार है इसलिए इन्हे 70000 से 80000 रूपये दिए जाते है एक एपिसोड के। 

4.मनमोहन तिवारी :  इस सीरियल में सबसे चर्चित और सबसे अच्छा रोल करने वाले मनमोहन तिवारी का असली नाम रोहिताश गौड़  है इनका जन्म 24 मार्च 1966 को हरियाणा डिस्ट्रिक्ट में हुआ था उनकी पत्नी का नाम रेखा गौड़  है। इन्हे भी 25000 तक एक एडिसोड के दिए जाते है। 

5.अंगूरी मनमोहन तिवारी  : शुभांगी अत्रे पूरी वर्तमान समय में अंगूरी मनमोहन तिवारी का रोल निभा रही हैं जिनका जन्म 11 अप्रैल 1981 को मध्यप्रदेश में हुआ था इनके पति का नाम पीयूष पूरी है। इन्हें एक एपिसोड के ₹45000 दिए जाते हैं। 

6.अनीता विभूति(2015-2020) : नारायण मिश्रा की पत्नी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री का रियल नाम सौम्या टंडन है उन्होंने 2015 से 2020 तक नारायण मिश्रा की पत्नी का किरदार निभाया है इनका जन्म 3 नवंबर 1984 को मध्यप्रदेश में हुआ था इनके पति का नाम सौरभ देवेंद्र सिंह है। 

7.अनीता विभूति (2021): वर्तमान समय में अनीता विभूति का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री का वास्तविक नाम नेहा पेंडसे है इनका जन्म 29 नवंबर 1984 को मुंबई में हुआ इनके पति का नाम सार्दुल सिंह है। इन्हे एक एपिसोड करने के 30000 रूपये दिए जाते है। 

8.अनोखेलाल सक्सेना : अनोखेलाल सक्सेना का किरदार निभाने वाले अभिनेता का नाम सानंद वर्मा है उनका जन्म 24 अप्रैल 1982 को बिहार के पटना में हुआ था। इनका एक एपिसोड लगभग ₹25000 से ऊपर का होता है। 

9.रेशम पाल सिंह : इनका वास्तविक नाम किशोर भानूशाली है। इन्हें एक एपिसोड के लगभग ₹20000 दिए जाते हैं। 

10.टीका राम : इनका वास्तविक नाम वैभव माथुर है। सीरियल में इनका रोल एक गुंडे मवाली जैसा है जो दिन बार दारू पीते है और गलत काम करते है इन्हें 1 एपिसोड करने के लगभग 20 से ₹25000 दिए जाते हैं। 

11.बादामी : इनका वास्तविक नाम खुशबू कमल है। इन्हे एक एपिसोड के 15000 रूपये मिलते है। 

12.मलखान : इनका Real Name दीपेश भान है, मलखान अपने एक एपिसोड के लिए 25000 रूपए सैलरी लेते है । 

13.टिल्लू : इनका वास्तविक नाम(Real Name) सैयद सलीम जिद्दी है। 

14.प्रेम चौधरी : इनका वास्तविक नाम विश्वजीत सोनी है। 

15. पेलू चौरसिया: इनका वास्तविक नाम अक्षय पाटिल है जो इस शो में रिक्शे वाले का रोल प्ले रहे है।

16. रामकली तिवारी: इनका वास्तविक नाम सोमा राठौड़ है। 

17.डॉक्टर गुप्ता : डॉक्टर गुप्ता का रियल नाम जीतू गुप्ता है।   

18.भूरे लाल : भूरे लाल का रियल नाम राकेश बेदी है। 

19.छेदी : छेदी का रियल नाम फिरोज है

20.मास्टर भूप सिंह : इनका रियल नाम विजय कुमार सिंह है।     

Bhabi Ji Ghar Par Hai Serial की कुछ दिलचस्प बाते 

 जैसा कि यह टीवी शो काफी पॉपुलर शो बन चुका है और लोगों को इस शो के बारे में जानने की बहुत दिलचस्पी रहती है कि उसमें किरदार कर रहे कलाकारों का नाम क्या है इस टीवी शो की क्या-क्या दिलचस्प बातें हैं यह सब लोगों को जानने का  काफी इंटरेस्ट रहता है आज हम आपको इस सीरियल के कुछ दिलचस्प बातें बताने वाले हैं। 

 आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शिल्पा शिंदे को भाभी जी का किरदार अभिनेता आसिफ शेख के सुझाव पर ही दिया गया था। 

 क्या आप जानते हैं कि शिल्पा शिंदे और इस शो के डायरेक्टर संजय कोहली के साथ कुछ विवादित मुद्दा हो गया था शिल्पा शिंदे ने अपनी सैलरी बढ़ाने के लिए एक मुद्दा उठाया उस समय डायरेक्टर उनकी सैलरी बढ़ाने के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं थे इसके चलते उनके बीच बहुत जगड़े हुआ करते थे इसलिए शिल्पा शिंदे ने इस शो को छोड़ दिया।   

 आपको एक बात जानकर बहुत हैरानी होगी कि शुभांगी अत्रे जिन्होंने भाभी जी का रोल निभाया है उन्होंने अपने करियर की सर्वप्रथम शुरुआत एक टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की है से की थी उसमें भी इन्होंने बहुत अच्छा किरदार निभाया था। इन्होंने अपनी एक्टिंग की शुरुआत शादी के पश्चात की थी क्योंकि उनका बचपन से ही एक्टिंग में बहुत ज्यादा शौक था। 

Conclusion ;

 आज के इस लेख में हमने आपको Bhabi Ji Ghar Par Hai Tv शो के सभी किरदारों के बारे में संपूर्ण जानकारी दी है साथ ही उनकी 1 एपिसोड की फीस भी हमने आपको बताई है और उनके जन्म दिवस के बारे में भी आपको परिचित करवाए हैं। आशा करता हूं कि आपको यह पोस्ट बहुत पसंद आई होगी इसी तरीके के पोस्ट पढ़ने के लिए हम से जुड़े रहें। 

“धन्यवाद “

आपके काम की अन्य पोस्ट

१. Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Cast

२. Anupama Cast & Crew, Story, Real Name And Timing

MoviesMentor

Moviesmentor के Founder Aman Mehra है। जिनका इस Blog को बनाने का उद्देश्य लोगो तक Movies/Web Series से Related जानकारी को हिंदीभाषी लोगों तक पहुंचाना है.

View all posts by MoviesMentor →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *