April 26, 2024
Money Heist Season 5 Part 2

Money Heist Season 5 Part 2

दोस्तों अगर आप भी Money Heist के फैन है, तो आपके लिए यह आर्टिकल बहुत ही खास होने वाला है, इस आर्टिकल में आपको जानने को मिलेगा की Money Heist Season 5 Part 2 कब रिलीज होगा, और साथ ही साथ यहां मैं आपको फर्स्ट पार्ट का स्टोरी रिव्यू भी देने वाला हूं, आर्टिकल को आखिर तक जरूर देखिए चलिए शुरू करते हैं।

Money Heist के सीजन 5 में 10 एपिसोड है, जिनको 5 – 5 की वॉल्यूम (पार्ट) में बांटा गया है, इसका फर्स्ट पार्ट रिलीज हो चुका है, यानी कि Money Heist के 5 एपिसोड आ चुके हैं, और बाकी के 5 एपिसोड अभी आने बाकी है। 

Money Heist season 5 part 2 release date

दोस्तों Money Heist Season 5 का 1st Part, 3 सितंबर को रिलीज कर दिया गया था, यह हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था, अभी इंतजार है तो इसके 2nd Part का है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेकर्स ने डिसाइड किया है कि Money Heist Season 5 Part 2 03/12/2021 को दोपहर 12:00 बजे रिलीज कर दिया जाएगा।

दोस्तों कई लोग ऐसा सोच रहे थे कि 3 दिसंबर को Money Heist Season 6  रिलीज होगा, लेकिन दोस्तों ऐसा नहीं है एक प्रकार से मेकर्स को Money Heist Season 5 कंप्लीट ही 3 सितंबर को रिलीज करना था, लेकिन इसके आखरी 5 एपिसोड का पोस्ट प्रोडक्शन का काम रह गया था, जिसकी वजह से इसे Part 1 और Part 2 में डिवाइड किया गया और Part 1 को 3 सितंबर को रिलीज कर दिया गया था।

दोस्तों कई लोगों का यह सवाल था कि क्या Money Heist Season 5 Part 2 Hindi Dubbed होगा या नहीं, तो दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि है Hindi Dubbed होगा और India में 3 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।

Money Heist Story

दोस्तों आपने चाहे पहले कोई भी फिल्म देखी हो लेकिन अगर आप Money Heist देखेंगे तो आपका फिल्म देखने का नजरिया ही बदल जाएगा, Money Heist डायरेक्टिंग , Acting और Writing का एक जबरदस्त कॉन्बिनेशन है।

इस Series को इस तरह से ढाला गया है कि यह दर्शकों के दिल की धड़कन बन चुकी है, इस Web Series के Releasing से महीनों पहले ही इसका इंतजार शुरू हो जाता है। 

Money Heist एक स्पेनिश क्राइम थ्रिलर Web Series है, जो कि शुरुआत में स्पेनिश टीवी पर रिलीज हुई थी , लेकिन टीवी पर फेलियर के बाद इसे जब नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया तो नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म को बहुत ज्यादा उछाल मिली।

यहां तक कि यह नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली Web Series बन गई। यह फिल्म स्पेनिश और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। दोस्तों Heist का मतलब डकैती होता है और यह फिल्म भी डकैती पर बेस्ड ही है।

तो चलिए अब इस जबरदस्त फिल्म की पहले की कहानी आपको बताते हैं कि इस का Money Heist Season 5 Part 1 में क्या कुछ हुआ था, और आगे Second Part में भी क्या कुछ हो सकता है।

Money Heist Season 4 Story

दोस्तों चौथा सीजन बहुत ही सस्पेंस के साथ खत्म हुआ था, इसलिए हर कोई जानने को बेताब था कि Season 5 में आखिर क्या होगा, लेकिन जैसे ही 3 सितंबर को Season 5 का फर्स्ट पार्ट रिलीज हुआ तो सारी कहानी समझ आने लगी, तो आइए थोड़ा पहले सीजन 4 के बारे में समझ लेते हैं।

क्या जाल में फंस रहे प्रोफेसर को पुलिस पकड़ेगी? इसी क्लाइमेक्स के साथ मनी हिस्ट सीजन 3 खत्म हो गया और मनी हिस्ट सीजन 4 की कहानी इसी सवाल से शुरू होती है। चौथे सीज़न में दिखाया गया है कि प्रोफेसर पुलिस से बचने और अपने साथियों को पुलिस से बचाने के लिए एक नई योजना बनाता है, लेकिन इससे उनकी जान को खतरा होता है। 

क्योंकि लुटेरों को दो तरफ से सतर्क होकर उनका सामना करना होता है। बैंक ऑफ स्पेन के बाहर और अंदर। प्रोफेसर पहले सोचता है कि Lisban जो की Team Member है, मारी गई है । जिससे Rio और Tokyo भी गुस्से में सेना के टैंक को उड़ा देते हैं। चौथे सीज़न में नैरोबी की भी जान चली गई, और इसे देखकर दर्शक इमोशनल हुए बिना नहीं रहते, आइये अब सीजन 5 के बारे में भी थोड़ा देख लेते है।

Money Heist Season 5 Story

कहानी के शुरुआत में Arturo के नेतृत्व में एक बंधक, डेनवर को मारने का प्रयास करता है, यह हमला और भी घातक हो जाता है, और फिर स्टॉकहोम Arturo को गोली मार देती है। 

यहाँ एक किरदार टोक्यो भी है, जो सेना में भ्रम पैदा करने का काम करती है, और वह प्रोफेसर के कहे अनुसार Gantiya को गुस्सा दिलाने का काम करती है, वह इक हैंडग्रेनेड भी Police पर फेंक देती है, वह एक बहुत ही तेज दिमाग की महिला है उसकी चालाकी तब पता चलती है, जब वह दीवार पर ड्रिल करने वाली सेनाओं पर गोलियां बरसाती है।

टोक्यो, डेनवर और मनीला मुख्य भूमिका में होते हैं, और जब तीनों को लगता है कि वह बच नहीं पाएंगे तो वह वहां से बचकर भागने की कोशिश करते हैं, टोक्यो  पूरी तरह से घायल होती है, और वह रस्सी के द्वारा फिसलकर भागने में असमर्थ है, वह डेनवर और मनीला को भागने और जमीन पर तकिये और गद्दे लगाने का निर्देश देती है।

Conclusion –

हमने यहां आपको Story का Overview दे दिया है, अगर आप इसे Netflix पर देखेगे तो आपको यह अच्छे से समझ आएगी। दोस्तों आपको यह आर्टिकल Money Heist Season 5 Part 2 Release Date कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं, मिलते हैं किसी नए आर्टिकल में नए टॉपिक के साथ।

आपके काम की अन्य पोस्ट 

MoviesMentor

Moviesmentor के Founder Aman Mehra है। जिनका इस Blog को बनाने का उद्देश्य लोगो तक Movies/Web Series से Related जानकारी को हिंदीभाषी लोगों तक पहुंचाना है.

View all posts by MoviesMentor →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *